यूपी की 5 भूतिया जगहें, जहां आज भी जाने से कांपते हैं लोग

SANJANA SINGH

उत्तर प्रदेश अपनी अलग पहचान की वजह से काफी प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई पर्यटक स्थल के साथ-साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं।

इस राज्य में ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जहां का नाम सुनते ही लोग सिहर उठते हैं। इन स्थानों को भूतिया या हॉन्टेड प्लेस कहा जाता है।

आइए जानते हैं यूपी में मशहूर पांच भूतिया जगहों के बारे में-

मेरठ में मौजूद जीपी ब्लॉक को भूत बंगला भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां एक महिला लाल साड़ी पहने बंगले के ऊपर से नीचे आते हुए दिखाई देती है। 

नोएडा के फिनिक्स शू फैक्ट्री में आग लगने से यहां मौजूद 200 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे मर गए। बताते हैं कि आज भी ऊपर की मंजिल से औरतों और बच्चों के चीखने की आवाजें आती हैं।

लखनऊ का दिलकुशा गार्डन ब्रिटिश काल में बना था। कहा जाता है कि यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों को मार दिया था, क्योंकि वो किसी और से प्रेम करती थी। लोग कहते हैं कि यहां आज भी साया दिखाई पड़ता है। 

कानपुर का गंगा बैराज को भूतहा माना जाता है। कहते हैं कि रात के समय सफेद साड़ी में यहां औरत घूमती नजर आती है। आज भी लोग यहां रात में जाने से डरते हैं। 

लखनऊ के ऑइल हाउस के बारे में कहते हैं कि वाजिद अली शाह पर जब अंग्रेजों ने आक्रमण किया तब भवन के एक कुएं में अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंका जाने लगा। इस भवन में अंग्रेज सैनिकों की आत्माओं का कब्जा हो गया।