"भारत बना सबसे बड़ा हथियार आयातक देश"
पिछले 5 वर्षों से दुनिया में सबसे अधिक हथियार भारत ने खरीदे हैं।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक हथियारों की बिक्री में भारत की हिस्सेदारी 9.8% है।
रूस भारत को हथियार बेचने वाला सबसे बड़ा देश है। भारत में 36% हथियारों का हिस्सा रूस से आता है।
रूस के बाद, फ्रांस (33%) भारत को हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
अमेरिका (13%) भारत को हथियार बेचने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है।
भारत 2018 से 2022 के बीच 11% हथियार आयात करता था। लेकिन, 2019 से 2023 के बीच ये थोड़ा कम होकर 9.8% रह गया है।
हथियार आयात करने वाले देशों में, भारत के बाद, सऊदी अरब (8.4%), कतर (7.6%), यूक्रेन (4.9%) और पाकिस्तान का (4.3%) आयात हुआ है।
पाकिस्तान
के बाद जापान का योगदान 4.1% रहा,
इजिप्ट
का 4%, ऑस्ट्रेलिया का 3.7%, दक्षिण कोरिया का 3.1% और चीन का योगदान 2.9% रहा।
पिछले चार सालों (2019-2023) में दुनिया के कुल हथियार आयात का 35% शीर्ष पाँच देशों को मिला।