khyati parihar

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की पूजा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने पोरा तिहार पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की पूजा कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में  शामिल हुए।

बता दें कि यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को उपहार में लाख की चूड़ियां मिली।

मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई।